OnePlus N6x फीचर्स :
OnePlus N6x: One Plusअगले हफ्ते भारतीय मार्केट में अपना नया N सीरीज का N6x मॉडल बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस डिवाइस का डेब्यू 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST पर होने वाला है। यह नया हैंडसेट ब्रांड की किफायती N सीरीज़ लाइनअप में शामिल होगा। N6x का डिज़ाइन OnePlus Nord 5 के डिज़ाइन जैसा होगा। यह स्मार्टफोन बर्गंडी रेड और आइस ब्लू रंग विकल्पों में उपलब्ध रहने वाला है।
वनप्लस का यह स्मार्टफोन OnePlus N6 के बाद ब्रांड की नई फ़ोन N सीरीज़ का दूसरा हैंडसेट होने वाला है। हालांकि कंपनी द्वारा ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन्स को सामने नहीं लाया है, लेकिन उसने लॉन्च की तारीख, डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा पहले ही कर दिया है, जिससे खरीदारों को यह जानने का मौका मिल गया है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
OnePlus N6x: डिज़ाइन की बात करें तो इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन काफी सलीम और प्रीमियम डिज़ाइन बिल्ड किया गया है। इस फोन में फ्लैट फ्रेम और टेक्सचर्ड बैक पैनल भी देखने को मिल जाते हैं। जिससे इसे पकड़ने में अच्छी ग्रिप और प्रीमियम महसूस कराता है। बैक की तरफ नया कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिससे फोन को आकर्षक बनाता है। कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च करने वाली है, जिनमें Burgundy Red और Ice Blue शामिल हैं। यह डिज़ाइन देखने में काफी प्रीमियम लगती है।
डिस्प्ले
रिपोर्टों के अनुसार OnePlus के इस N सीरीज में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिल जाता है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और ऐप चलाने गेमिंग करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। 259 ppi डेंसिटी के साथ Punch Hole Display दिया जायेगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
जैसा कि पहले बताया गया है की कंपनी ने अभी तक OnePlus N6x पर चिपसेट के नाम की किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। हालांकि कई सारे रिपोर्ट से पता चलता है कि यह डिवाइस Octa Core Processor MediaTek Density 6000 Apex वाला चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, जो OnePlus N6 में दिए जाने वाले चिपसेट से नीचे हो सकता है। बताते चले की OnePlus N6 में Mediatek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिए गए है। OnePlus N6x के साथ OnePlus का OxygenOS 16 आने की उम्मीद है, जो Android 16 पर आधारित है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
रैम और स्टोरेज
रिपोर्ट के अनुसार फोन में डाटा सेव करने करने के लिए कम्पनी 4GB का रैम और 128GB का स्टोरेज का ऑप्शन्स देती है जिससे आप अपना फोटो वीडियो और डाटा सेव कर के रख सके।
कैमरा
OnePlus N6x में 50MP मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा देखने को मिल जाता है।जिससे आप 1080p @ 60 fps FHD Video Recording कर सकते है। यह कैमरा दिन की रोशनी में भी फोटो लेने में सक्षम है।Front Camera की बात करे तो 8 MP Front Camera देखने को मिल जाता है जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेस्ट हो सकता है। इस कैमरा में AI-आधारित फीचर भी मिलने की संभावना है जिससे फोटो की क्वालिटी बेहतर दिखाई दे सके ।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
बात करे इस फोन की बैटरी के बारे में तो रिपोर्ट के अनुसार इसमें 7000mAh तक की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगा। बताया जा रहा है इस फ़ोन एक बार चार्ज करने पार दो दिन या उससे अधिक समय तक चल सकते है। लंबे समय तक यात्रा करने वाले या लगातार फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह फ़ोन उपयोगी साबित हो सकती है। वही इस पहने के साथ 45W का SUPERVOOC Fast Charge के साथ 5W का Reverse Charging देखने को मिल जाएगा।
किसके लिए सही रहेगा?
यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन की तलाश में है जिसमे बड़ी बैटरी के साथ प्रीमियम डिज़ाइन और फ़ास्ट परफॉर्मेंस वाला फ़ोन की तलाश कर रहे है। तो यह OnePlus N6x आप के लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है यह फ़ोन खास तौर पर छात्रों और ऑफिसर के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिससे एक बार चार्ज कर के 2 दिन से अधिक उपयोग कर सकते है। यह फ़ोन 31 जुलाई 12PM को भारतीय मार्किट में लांच करने वाला है